
Add to favoritesIndia Pakistan Ceasefire LIVE: गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने ट्वीट करके कहा, ‘कच्छ जिले में कई ड्रोन देखे गए हैं। अब पूरी तरह से ब्लैकआउट लागू किया जाएगा। कृपया सुरक्षित रहें और घबराएं नहीं।’
India Pakistan Tension Live Updates: राजस्थान के बाड़मेर शहर में पूरी तरह से ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है। युद्ध के समय ब्लैकआउट लागू करने का मतलब है रणनीतिक रूप से किसी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति और रोशनी को बंद करना ताकि दुश्मन के लिए लक्ष्य पहचानना कठिन हो। इसका मुख्य उद्देश्य हवाई हमलों, बमबारी, या जासूसी से बचाव करना होता है।
India Pakistan Tension Live Updates: भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर के बाद भी जम्मू-कश्मीर, गुजरात और राजस्थान सीमा पर फायरिंग हुई। ड्रोन की एक्टिविटी होने की खबरें भी आईं। इस बीच, पंजाब के पठानकोट, फिरोजपुर, होशियारपुर में ब्लैकआउट हो गया है। फरीदकोट में रेड अलर्ट जारी किया गया है।
India Pakistan Tension Live Updates: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, ‘संघर्ष विराम का क्या हुआ? श्रीनगर में विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं।’
India Pakistan Tension Live Updates: पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में ब्लैकआउट के बीच भारतीय वायु रक्षा ने पाकिस्तानी ड्रोन को रोक दिया। इस दौरान लाल धारियां देखी गईं और विस्फोटों की आवाजी सुनी जा सकती है।
India Pakistan Tension Live Updates: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भारत और पाकिस्तान के बीच सभी प्रकार की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर बनी सहमति पर कहा, ‘यह बहुत ही अप्रत्याशित है कि हमें अमेरिकी राष्ट्रपति से पता चला कि यह हो गया है। भारत जो प्रश्न पूछना चाहता है, वे केवल संसद के विशेष सत्र में ही पूछे जा सकते हैं। कांग्रेस एक विशेष सत्र की मांग करती है, देश को यह जानने का हक है कि पिछले 5-7 दिनों में भारत ने क्या हासिल किया और क्या खोया। पहलगाम के पीड़ितों को यह जानने का हक है कि उन्हें न्याय मिला या नहीं।’
India Pakistan Tension Live Updates: भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम समझौते पर PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा, ‘सबसे पहले मैं इसमें हस्तक्षेप के लिए अमेरिकी डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद देना चाहूंगी। इसके साथ ही मैं अपने देश के नेतृत्व और पाकिस्तान का भी शुक्रिया अदा करना चाहते हैं क्योंकि दोनों देश संघर्ष विराम पर सहमत हुए। क्योंकि जब हमारे देश और पाकिस्तान के बीच युद्ध होता है तो सबसे ज्यादा तकलीफ जम्मू-कश्मीर के लोगों को होता है।’
India Pakistan Tension Live Updates: विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा, ‘हमारे अभियान विशेष रूप से भारत विरोधी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किए जा रहे आतंकवादी ठिकानों पर लक्षित रहे। भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से किसी भी धार्मिक स्थल को निशाना नहीं बनाया गया है