
Add to favoritesलोक कल्याण मार्ग में मंथन, एनएसए अजीत डोवाल पहुंचे
India Pakistan War 2025 LIVE Updates: भारत-पाकिस्तान के बीच जारी जंग की हलचल दिल्ली में देखी जा रही है. अभी एनएसए अजीत डोवाल प्रधानमंत्री आवास पहुंचे हैं. इससे पहले देर रात पीएम नरेंद्र मोदी विदेश मंत्री एस जयशंकर और एनएसए अजीत डोवाल के साथ बैठक किए थे. बैठक में विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी मौजूद थे.
India Pakistan War 2025 LIVE Updates: भारत-पाकिस्तान जंग पर चीन की आई प्रतिक्रिया
India Pakistan War News Live Updates: भारत-पाकिस्तान के बीच जारी टेंशन का आज चौथा दिन है. दोनों तरफ से धुआं-धार मिसाइल गोले फेंके जा रहे हैं. भारत ने पाकिस्तान को तगड़ झटका दिया है. दोनों देशों के जंग पर चीन का भी रिएक्शन आया है. चीन के तरफ से कहा गया, ‘चीन ने भारत और पाकिस्तान से तनाव बढ़ाने से बचने का ‘कड़ा’ आग्रह किया.’
India Pakistan War News Live Updates: भारतीय सैनिक के रोने का दावा गलत, भ्रम फैला रही पाक मीडिया- PIB
India Pakistan War 2025 LIVE Updates: पुराना वीडियो अलर्ट! एक पुराने वीडियो में दावा किया जा रहा है कि भारत-पाकिस्तान युद्ध के तेज़ होने के कारण भारतीय सैनिक रो रहे हैं. अपनी चौकियाँ छोड़ रहे हैं #PIBFactCheck ✅.
यह वीडियो 27 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था. इसका भारतीय सेना से कोई संबंध नहीं है! ये रहा लिंक✅ वीडियो में एक प्राइवेट रक्षा कोचिंग संस्थान के छात्र भारतीय सेना में अपने चयन का जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में दिख रहे युवा कथित तौर पर अपनी सफल भर्ती की खबर पाकर खुशी से भावुक हो गए. #IndiaFightsPropaganda
India Pakistan War 2025 LIVE Updates: पीआईबी (PIB) का फैक्ट चेक, क्या पकड़ी गई भारतीय महिला पायलट
India Pakistan War News Live Updates: पाकिस्तान की सोशल मीडिया पर लागातार झूठे दावे किए जा रहे हैं. उनका दावा है कि उन्होंने एयरफोर्स की महिला पायलट को पकड़ लिया है. भारतीय महिला वायुसेना पायलट को नहीं पकड़ा गया है पाकिस्तान समर्थक सोशल मीडिया हैंडल का दावा है कि भारतीय महिला वायुसेना पायलट, स्क्वाड्रन लीडर शिवानी सिंह को पाकिस्तान में पकड़ लिया गया है. #PIBFactCheck ❌यह दावा फ़र्जी है!
India Pakistan War News Live Updates: जम्मू से ग्राउंड रिपोर्ट से पता चला कि पाकिस्तान अटैक का पैटर्न बदला है
India Pakistan War 2025 LIVE Updates: भारत-पाकिस्तान के बीच जंग का पैटर्न बदलने लगा है. अभी तक पाकिस्तानी सेना केवल रात में हमला करती थी. अब तो रात से हमला करने लगी है. जम्मू में मौजूद हमारी रिपोर्टर ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से दिन के समय भी ड्रोन गिर रहे हैं. इसके सबूत उन्होंने दिखाए.
India Pakistan War 2025 LIVE Updates: लूनी में आतंकवादी लॉन्च पैड तबाह
India Pakistan War News Live Updates: बीएसएफ जम्मू ने पाकिस्तान के जिला सियालकोट के लूनी में आतंकवादी लॉन्च पैड को नष्ट कर दिया. बीती रात लगभग 9 बजे, पाकिस्तान ने जम्मू सेक्टर में बीएसएफ चौकियों पर बिना उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी. बीएसएफ ने उचित तरीके से जवाब दिया, जिससे अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान रेंजर्स की चौकियों और संपत्तियों को काफी नुकसान पहुंचा. अखनूर क्षेत्र के सामने जिला सियालकोट के लूनी में आतंकवादी लॉन्च पैड को बीएसएफ ने पूरी तरह से नष्ट कर दिया. भारत की संप्रभुता की रक्षा करने का हमारा संकल्प अडिग है.
India Pakistan War News Live Updates: रक्षा मंत्रालय में तीनों सेना प्रमुख की बैठक, इधर में गोले बरसा रहा पाक
India Pakistan War 2025 LIVE Updates: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने रक्षा मंत्रालय में बैठक की. उरी सेक्टर में तनाव बढ़ा, क्योंकि पाकिस्तान की ओर से नागरिक ठिकानों पर तोपों से गोलाबारी की जा रही है. उरी सेक्टर में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, क्योंकि पाकिस्तान लगातार रुक-रुक कर तोपों से नागरिक ठिकानों पर गोलाबारी कर रहा है. भारतीय सेना इस गोलाबारी का कड़ा जवाब दे रही है. रिपोर्टों के अनुसार, उत्तरी कश्मीर के कई इलाकों में ड्रोन हमलों को नाकाम किया गया है. नागरिक इलाकों में काफी दहशत है. हालांकि, प्रशासन ने बारामूला जिले के संवेदनशील इलाकों में लोगों को बचाने के लिए जरूरी कदम उठाए हैं. इन इलाकों से लोगों को निकाला गया है. इन लोगों के लिए विशेष शिविर बनाए गए हैं.