
Add to favoritesIndia Pakistan News LIVE: सीजफायर की घोषणा के बावजूद पाकिस्तान लगातार उकसावे वाली हरकतें कर रहा है। ताज़ा मामला राजस्थान के बाड़मेर से सामने आया है, जहां रविवार देर शाम एक बार फिर पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने की खबर है। यह घटना सीमा पर पाकिस्तान द्वारा एक और सीजफायर उल्लंघन का संकेत देती है।
India Pakistan News LIVE: राजस्थान के बाड़मेर जिले में ड्रोन देखे जाने के बाद जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। जिला कलेक्टर की ओर से जारी संदेश में नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने घरों के अंदर रहें और ब्लैकआउट यानी लाइटें बंद रखें। यह कदम एहतियातन सुरक्षा के मद्देनजर उठाया गया है।
Operation Sindoor Live: डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने बताया कि 7 से 10 मई के बीच नियंत्रण रेखा पर भारत की जोरदार जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को बड़ा नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से एयरफील्ड्स और गोला-बारूद डंप्स पर लहरों में हवाई हमले किए गए, लेकिन भारतीय सेना ने हर प्रयास को नाकाम कर दिया। घई ने बताया कि इस दौरान आर्टिलरी और छोटे हथियारों की फायरिंग में पाकिस्तान के करीब 35 से 40 सैनिक मारे गए हैं।
Operation Sindoor Live: भारतीय वायुसेना के एयर मार्शल एके भारती ने बताया कि 9-10 मई की रात पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश में ड्रोन और विमानों का इस्तेमाल किया, लेकिन वो अपने मकसद में नाकाम रहा। साथ ही पाकिस्तान ने एक बार फिर एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन किया।
Operation Sindoor Live: इस ऑपरेशन में 100 से ज्यादा आतंकियों को ढेर किया गया, जिनमें कई हाई वैल्यू टारगेट भी शामिल थे। इनमें यूसुफ अजहर, अब्दुल मलिक रऊफ और मुदासिर अहमद जैसे नाम शामिल हैं, जो IC-814 हाईजैक और पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड माने जाते हैं।
Operation Sindoor Live: लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने रविवार को प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoJK) में फैले 9 आतंकी कैंपों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया गया। इन कैंपों में पंजाब प्रांत का मुरिदके भी शामिल था, जिसे लश्कर-ए-तैयबा का गढ़ माना जाता है। यही जगह है जहां अजमल कसाब और डेविड हेडली जैसे खतरनाक आतंकी तैयार किए गए थे।
Operation Sindoor Live: ब्रीफिंग में राजीव घई ने दो टूक कहा, “भारत की आतंक के खिलाफ नीति सबको मालूम है, जिसे हम बर्दाश्त नहीं करते।” उन्होंने ये भी जोड़ा कि इस ऑपरेशन के जरिए एक स्पष्ट संदेश दिया गया है कि भारत अपने नागरिकों और जवानों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।
India Pakistan Ceasefire LIVE: जनरल घई ने बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को विशेष रूप से आतंक के मास्टरमाइंड्स और उनके ठिकानों को खत्म करने के लिए तैयार किया गया था। इसका मकसद था सख्त संदेश देना कि भारत अब किसी भी साजिश को बिना जवाब छोड़ेगा नहीं। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन हमारी सेना की रणनीतिक और तकनीकी क्षमता का प्रत्यक्ष उदाहरण है।