India Pakistan war news live

Favorite
LoadingAdd to favorites
10 May 2025, 09:06:32 AM ISTIndia Pakistan war news live: अमृतसर के खासा कैंट के ऊपर मंडराए पाकिस्तानी ड्रोन, डिफेंस सिस्टम ने मार गिराए

India Pakistan war news live: अमृतसर के खासा कैंट के ऊपर पाकिस्तानी ड्रोन मंडराते हुए दिखाई दिए। इसके बाद भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तानी ड्रोन्स को हवा में ही मार गिराया।

10 May 2025, 08:37:00 AM ISTIndia Pakistan live updates: विमान बांग्लादेश ने अपनी फ्लाइट्स में किया बदलाव

India Pakistan live updates: बांग्लादेश की एयरलाइन विमान बांग्लादेश ने भारत पाकिस्तान तनाव को देखते हुए अपनी फ्लाइट्स में बदलाव किया है। एयरलाइन ने पाकिस्तान एयरस्पेस से बचते हुए यूरोप की तरफ जाने वाली अपनी फ्लाइट्स में बदलाव किया है।

10 May 2025, 08:31:36 AM ISTIndia Pakistan war news live: पाकिस्तान की तरफ से दागी गई फतह मिसाइल का मलबा देखने के लिए उमड़े लोग

India Pakistan war news live: पाकिस्तान की तरफ से दागी गई फतह मिसाइल को भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने रोक दिया था। शनिवार सुबह सिरसा जिले में पाकिस्तानी मिसाइल का मलबा देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई है।

 

10 May 2025, 08:17:07 AM ISTIndia Pakistan live updates: जालंधर में पाकिस्तान के हमले में घरों को नुकसान, गाड़ियां भी टूटी

India Pakistan live updates: पंजाब के जालंधर में पाकिस्तान की तरफ से रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया है। यहां पर घरों को नुकसान पहुंचा है और उनके पास खड़ी गाड़ियों को भी नुकसान हुआ है।

10 May 2025, 08:11:42 AM ISTIndia Pakistan live updates: जम्मू के आप शंभू मंदिर पर SDRF की टीम पहुंची

India Pakistan live updates: पाकिस्तान की तरफ से जम्मू के आप शंभू मंदिर को निशाना बनाया गया था। फिलहाल वहां पर SDRF की टीम और लोकल प्रशासन पहुंच चुका है।

10 May 2025, 08:06:54 AM ISTIndia Pakistan live updates:पाकिस्तानी हमले के बीच जम्मू के लोगों का जोश हाई, बोले- हमें सेना पर भरोसा पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा

India Pakistan live updates: पाकिस्तान की तरफ से जारी हमलों के बीच भारतीयों का जोश हाई है। जम्मू के लोकल लोगों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमें अपनी सेना पर पूरा भरोसा है। पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।

10 May 2025, 08:04:47 AM ISTIndia Pakistan live updates:दिल्ली में हॉस्पिटल किसी भी इमरजेंसी के लिए तैयार: दिल्ली सीएम

India Pakistan live updates: भारत पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच दिल्ली की सीएम ने कहा है कि हमारे हॉस्पिटल पूरी तरह से तैयार हैं।

10 May 2025, 07:55:43 AM ISTIndia Pakistan live updates: पंजाब के भठिंडा और फिरोजपुर में एयर रेड सायरन शुरू

India Pakistan live updates: पंजाब के भठिंडा और फिरोजपुर में एयर रेड सायरन शुरू हो गए हैं। फिरोजपुर की डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा ने कहा कि एयर रेड सायरन शुरू हो चुके हैं सभी नागरिकों को घरों के अंदर रहने के लिए कहा गया है।

Leave a Reply