India Pakistan Tension Live Updates

Favorite
LoadingAdd to favorites
India Pakistan Tension Live Updates: सीजफायर पर क्या बोले उमर अब्दुल्ला

India Pakistan Tension Live Updates: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘भारत सरकार के प्रवक्ता की तरफ से भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान हुआ, मैं इसका स्वागत करता हूं। अगर 2-3 दिन पहले ये हुआ होता तो हमने जो कीमती जानें गवाई वो नहीं होता। अब जम्मू-कश्मीर सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि जहां-जहां नुकसान हुआ है उसका मुआयना करें और लोगों को राहत पहुंचाना शुरू करें। जिनकी जान गई है हम उनके परिवार के गम में शरीक होकर उन्हें राहत पहुंचाने की कोशिश करेंगे।’

10 May 2025, 06:46:31 PM ISTIndia Pakistan Tension Live Updates: कर्नल सोफिया ने फिर पाकिस्तान को किया बेनकाब

India Pakistan Tension Live Updates: कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, ‘पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने अपने जेएफ-17 से हमारे एस-400 और ब्रह्मोस मिसाइल बेस को नुकसान पहुंचाया, जो पूरी तरह गलत है। दूसरा, उसने यह भी गलत प्रचार किया कि हमारे सिरसा, जम्मू, पठानकोट, बठिंडा, नलिया और भुज के हवाई अड्डों को नुकसान पहुंचा, जो भी पूरी तरह गलत है। तीसरा, पाकिस्तान के गलत प्रचार के अनुसार, चंडीगढ़ और व्यास में हमारे गोला-बारूद डिपो को नुकसान पहुंचा, जो भी पूरी तरह गलत है। मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है और हमारी सेना भारत के संवैधानिक मूल्यों का एक सुंदर प्रतिबिंब है।’

10 May 2025, 06:43:48 PM ISTIndia Pakistan Tension Live Updates: मस्जिदों को नुकसान पहुंचाने का दावा गलत

India Pakistan Tension Live Updates: कर्नल सोफिया कुरैशी ने एक बार फिर पाकिस्तान के झूठे दावों की पोल खोली। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान ने दावा किया कि भारत की ओर से मस्जिदों को नुकसान पहुंचाया गया। हालांकि, यह दावा पूरी तरह से गलत है।’

10 May 2025, 06:17:32 PM ISTआतंक के खिलाफ भारत का कड़ा रुख: जयशंकर

युद्धविराम के बाद विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट किया, “भारत और पाकिस्तान ने आज गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनाई है। भारत ने सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद के खिलाफ लगातार दृढ़ और अडिग रुख बनाए रखा है। वह ऐसा करना जारी रखेगा।”

10 May 2025, 05:52:25 PM ISTIndia Pakistan war news live updates: गोलीबारी रोकने के लिए दोनों देशों के बीच सीधी बातचीत

India Pakistan war news live updates: भारत और पाकिस्तान के बीच गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए दोनों देशों के बीच सीधे तौर पर बातचीत हुई। आज दोपहर पाक DGMO ने बातचीत की पहल की, जिसके बाद चर्चा हुई और सहमति बनी। किसी अन्य मुद्दे पर किसी अन्य स्थान पर बातचीत करने का कोई निर्णय नहीं हुआ है। सूत्रों ने आज यह जानकारी दी।

10 May 2025, 05:48:25 PM ISTIndia Pakistan war news live updates: पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने सीजफायर की पुष्टि की

India Pakistan war news live updates: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की पुष्टि पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने भी कर दी है। उन्होंने शनिवार को एक्स पर पोस्ट करके कहा, ‘पाकिस्तान और भारत ने तत्काल प्रभाव से युद्धविराम पर सहमति जताई है। पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है!’

10 May 2025, 05:37:58 PM ISTIndia Pakistan war news live updates: भारत और पाकिस्तान तत्काल युद्धविराम पर सहमत

India Pakistan war news live updates: भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को यह जानकारी दी।

10 May 2025, 05:33:24 PM ISTIndia Pakistan war news live updates: 9 जून तक पटाखों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध

India Pakistan war news live updates: मुंबई पुलिस के DCP ऑपरेशन ने महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। पुलिस ने 11 मई से 9 जून 2025 तक पटाखों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है।

10 May 2025, 04:58:00 PM ISTIndia Pakistan war news live updates: भूटान सीमा पर बढ़ाई गई सतर्कता

India Pakistan war news live updates: भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनावपूर्ण हालात के मद्देनजर देश भर में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह चौकन्नी हो गई हैं। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले के हासीमारा क्षेत्र में आज विशेष सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया। यह क्षेत्र सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह भारत-भूटान अंतरराष्ट्रीय सीमा से महज 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। निकट ही ‘चिकन नेक’ कॉरिडोर स्थित है, जो संपूर्ण पूर्वोत्तर भारत को मुख्यभूमि से जोड़ता है।

10 May 2025, 04:11:13 PM ISTIndia Pakistan war news live updates: युद्ध नीति का पालन नहीं कर रहा पाकिस्तान

India Pakistan war news live updates: NCP-SCP नेता जितेंद्र आव्हाड ने कहा, ‘यह युद्ध नीति का हिस्सा है कि आप मानव क्षेत्रों पर हमला नहीं करते हैं, लेकिन पाकिस्तान सभी मर्यादाओं को पार कर रहा है और हमारे रिहायशी इलाकों पर हमला कर रहा है। इसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा की जानी चाहिए। महाराष्ट्र देश के लिए बलिदान देने में कभी पीछे नहीं हटा, यह भूमि वीरों की भूमि है। हम सभी जवान मुरली नाइक के बलिदान को सलाम करते हैं। पूरा देश उनके परिवार के साथ खड़ा है।’

10 May 2025, 03:25:17 PM ISTIndia Pakistan war news live updates: ओवैसी ने पाकिस्तान पर दागे सवाल

India Pakistan war news live updates: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘पाकिस्तान यह आसानी से भूल जाता है कि भारत में 23 करोड़ से अधिक मुसलमान रहते हैं और हमारे पूर्वजों ने जिन्ना द्वारा प्रस्तावित ‘टू नेशन थ्योरी’ को खारिज कर दिया। हमने भारत को अपने देश के रूप में स्वीकार किया और हम यहीं रहेंगे। पाकिस्तान धर्म के नाम पर भारत का विभाजन करना चाहता है, वे भारतीय मुसलमानों, हिंदुओं और अन्य समुदायों के बीच तनाव पैदा करना चाहते हैं। जब वे ‘टू नेशन थ्योरी’ के बारे में बात करते हैं तो वे अफगानिस्तान सीमा चौकी पर बमबारी क्यों कर रहे हैं, वे ईरानी सीमा चौकी पर बमबारी क्यों कर रहे हैं? पाकिस्तान का डीप स्टेट अपनी सभी अवैध गतिविधियों को छिपाने के लिए इस्लाम को एक मुखौटा के रूप में उपयोग करता आया है।’

Leave a Reply