
Add to favoritesIndia Pakistan war news live updates: पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का कहना है कि भारत शांति के लिए पहला कदम उठाए।
India Pakistan live updates: हैदराबाद के सांसद ओवैसी ने कहा है कि यह अपनी सेनाओं के साथ खड़े होने का समय है। उन्होंने कहा कि श्रीनगर में ड्रोन आते हैं हमें नहीं पता हमारे सैनिक कैसे उन्हें रोकते हैं। हम हमेशा कहते हैं कि हम लड़ाई नहीं चाहते लेकिन अगर कोई ऐसा ही चाहता है कि तो हम पीछे नहीं हटेंगे।
India Pakistan live updates: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी मीडिया चैनलों को सायरन बजाने पर एक सलाह जारी की है। मंत्रालय ने कहा है कि मीडिया चैनल सामुदायिक जागरुकता अभियानों के अलावा अपने कार्यक्रमों में एयर डिफेंस सायरन की आवाज का उपयोग करने से बचें।
India Pakistan live updates: फरीदकोट में भी पाकिस्तानी हमले को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों को घरों में रहने का और बिन जरूरत बाहर न निकलने का अनुरोध किया है।
India Pakistan live updates: आतंक के खिलाफ की गई कार्रवाई में भारत में पाकिस्तान में रह रहे सात बड़े आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया है। इनमें मुद्स्सर खादियान, हाफिज मुहम्मद जमील, मुहम्मद यूसुफ अजहर, खालिद, मुहम्मद हसन खान, शामिल हैं।
India Pakistan live updates: भाजपा नेता जयवीर शेरगिल का कहना है कि पाकिस्तान को आईएमएफ ने जो फंड दिया है वह आतंकियों के पास पहुंचेगा। पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भले ही यह पैसा आतंकियों के पास पहुंचा है लेकिन यह हमारी आतंक के खिलाफ लड़ाई को कम नहीं कर सकता।
