
Add to favoritesIndia Pakistan War Live: भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव को देखते हुए विदेश मंत्रालय आज शाम 5:30 बजे एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। यह कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली में होगी, जिसमें विदेश सचिव विक्रम मिसरी अब तक के बड़े घटनाक्रमों पर अहम जानकारी दे सकते हैं। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ 7 मई की सुबह शुरू किया गया था, जिसके तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले का जवाब देने के लिए पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर भारतीय पर्यटक थे। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने पहले कहा था कि यह कार्रवाई पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार आतंकी संगठनों, विशेष रूप से लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद, के खिलाफ एक सुनियोजित कदम था।