
Add to favoritesफिरोजपुर में 100 से ज्यादा धमाके… भारत का एयर डिफेंस सिस्टम दे रहा एक एक हमले का जवाब
भारत पाकिस्तान युद्ध लाइव अपडेट: ऑपरेशन सिंदूर के जवाब में पाकिस्तान की तरफ से किए जा रहे हमलों को जवाब इंडियन आर्मी की तरफ से दिया जा रहा है. इसी बीच यह जानकारी सामने आ रही है कि फिरोजपुर में 100 से ज्यादा धमाके सुने गए हैं. जिससे लोगों में दहशत फैली हुई है. अधिकांश पाकिस्तानी ड्रोन को भारत ने मार गिराया है.
India Pakistan War News Live Updates: इधर पाकिस्तान लगातार कर रहा ड्रोन अटैक, जयशंकर संग PM मोदी की बैठक
भारत पाकिस्तान युद्ध लाइव अपडेट: एक तरफ आज फिर पाकिस्तान की तरफ से सीमा पर लगातार ड्रोन अटैक किए जा रहे है. उधर, पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर पहुंचे. दोनों नेताओं के बीच बैठक हुई. इस दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश सचिव विक्रम मिसरी भी मौजूद थे. पाकिस्तान के साथ निपटने के लिए आगे की रणनीति पर इस दौरान चर्चा हुई.
India Pakistan War News Live Updates: पोखरण में 5 और फलोदी में 10 पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सेना ने किए जमीदोज
भारत पाकिस्तान युद्ध लाइव अपडेट: राजस्थान में इस वक्त पाकिस्तान की तरफ से लगातार ड्रोन अटैक किए जा रहे हैं. फलोदी में भारतीय सेना के एयरबेज के पास 10 पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया गया है. उधर पोखरण में पांच पाकिस्तानी ड्रोन जमीदोज किए गए हैं। पाकिस्तान बाज आने का नाम नहीं ले रहा है.
India Pakistan War News Live Updates: अगर अंग्रेजी नहीं आती तो… पाकिस्तानी सांसद ने रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की लगाई क्लास, आतंकियों को पालने की बात कबूली थी
भारत पाकिस्तान युद्ध लाइव अपडेट: पाकिस्तान की संसद में एक सांसद में रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की जमकर क्लास लगाई. उन्होंने आसिफ द्वारा ब्रिटिश मीडिया के सामने बोलते हुए पाकिस्तान द्वारा पहले आतंकियों को पाले जाने वाले बयान पर जमकर क्लास लगाई. महिला सांसद ने कहा कि अगर आपको अंग्रेजी बोलनी नहीं आती तो देश में कई पढ़े लिखे लोग हैं जो बात कर सकते हैं.