India Pakistan war news live updates

Favorite
LoadingAdd to favorites
10 May 2025, 02:49:21 PM ISTIndia Pakistan war news live updates: पाकिस्तान के साथ शांति के लिए भारत उठाए पहला कदम: महबूबा मुफ्ती

India Pakistan war news live updates: पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का कहना है कि भारत शांति के लिए पहला कदम उठाए।

10 May 2025, 02:43:42 PM ISTIndia Pakistan live updates: सेनाओं का समर्थन करने की जरूरत, हैदराबाद सांसद ओवैसी का बयान

India Pakistan live updates: हैदराबाद के सांसद ओवैसी ने कहा है कि यह अपनी सेनाओं के साथ खड़े होने का समय है। उन्होंने कहा कि श्रीनगर में ड्रोन आते हैं हमें नहीं पता हमारे सैनिक कैसे उन्हें रोकते हैं। हम हमेशा कहते हैं कि हम लड़ाई नहीं चाहते लेकिन अगर कोई ऐसा ही चाहता है कि तो हम पीछे नहीं हटेंगे।

10 May 2025, 02:11:02 PM ISTIndia Pakistan live updates: एयर डिफेंस सायरन का उपयोग करने से बचे, गृह मंत्रालय का मीडिया चैनलों को सलाह

India Pakistan live updates: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी मीडिया चैनलों को सायरन बजाने पर एक सलाह जारी की है। मंत्रालय ने कहा है कि मीडिया चैनल सामुदायिक जागरुकता अभियानों के अलावा अपने कार्यक्रमों में एयर डिफेंस सायरन की आवाज का उपयोग करने से बचें।

10 May 2025, 01:53:44 PM ISTIndia Pakistan live updates: फरीदकोट में रेड अलर्ट जारी, प्रशासन ने लोगों से घर में रहने को कहा

India Pakistan live updates: फरीदकोट में भी पाकिस्तानी हमले को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों को घरों में रहने का और बिन जरूरत बाहर न निकलने का अनुरोध किया है।

10 May 2025, 01:51:16 PM ISTIndia Pakistan live updates: ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने सात बड़े आतंकियों को उतारा मौत के घाट

India Pakistan live updates: आतंक के खिलाफ की गई कार्रवाई में भारत में पाकिस्तान में रह रहे सात बड़े आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया है। इनमें मुद्स्सर खादियान, हाफिज मुहम्मद जमील, मुहम्मद यूसुफ अजहर, खालिद, मुहम्मद हसन खान, शामिल हैं।

10 May 2025, 01:32:30 PM ISTIndia Pakistan live updates: आतंकियों को मिला है आईएमएफ का फंड, भाजपा नेता शेरगिल का बयान

India Pakistan live updates: भाजपा नेता जयवीर शेरगिल का कहना है कि पाकिस्तान को आईएमएफ ने जो फंड दिया है वह आतंकियों के पास पहुंचेगा। पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भले ही यह पैसा आतंकियों के पास पहुंचा है लेकिन यह हमारी आतंक के खिलाफ लड़ाई को कम नहीं कर सकता।

Leave a Reply