
Add to favoritesपाकिस्तान को मिला करारा जवाब, भारतीय सेना का रावलपिंडी के नूर खान सैन्य हवाई अड्डे पर ड्रोन-मिसाइल से हमला
भारत पाकिस्तान युद्ध लाइव अपडेट: सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आ रही है कि पाकिस्तान के ड्रोन अटैक के जवाब में भारत ने रावलपिंडी के नूर खान सैन्य हवाई अड्डे सहित पाकिस्तान के कई ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए हैं. रावलपिंडी में दो विस्फोट सद्दार और नूर खान में किए गए. इसी तर्ज पर इस्लामाबाद के बाहरी इलाके, लाहौर (अस्करी XI), शेखूपुरा, और नरोवाल में विस्फोट किए गए. भारत ने इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की.
India Pakistan War News Live Updates: पाकिस्तान के ड्रोन अटैक के बीच कराची पोर्ट के पास पहुंचा आईएनएस विक्रांत, ब्रह्मोस मिसाइल भी है तैनात
भारत पाकिस्तान युद्ध लाइव अपडेट: पाकिस्तान की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर के जवाब में लगातार किए जा रहे डोन अटैक के बाद भारतीय नेवी भी हरकत में आ गई है. टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार कराची पोर्ट के बेहद करीब भारत का आईएनएस विक्रांत पहुंच गया है. बताया गया कि ब्रह्मोस मिसाइलों से लैस युद्धपोतों को पाकिस्तान की ओर विशेष रूप से कराची बंदरगाह की दिशा में तैनात किया है. यह कदम निगरानी और प्रतिरोध के लिए है, जो भारत की सैन्य ताकत और जवाबी रणनीति को दर्शाता है.
India Pakistan War News Live Updates: भारतीय बंदरगाह बंद होने से बुरा फंसा पाकिस्तान, कंगाल होने की हालत में व्यापारी
14 मई तक कौन-कौन से एयरपोर्ट किए गए हैं बंद? देखें पूरी लिस्ट
थोईस, उत्तरलाई.
India Pakistan War News Live Updates:भारत पाकिस्तान जंग के बीच देश के 32 एयरपोर्ट किए गए बंद, 14 मई तक आदेश लागू
India Pakistan War News Live Updates:पाकिस्तान के ड्रोन अटैक के बाद गुजरात के सीएम आधी रात को कर रहे इमरजेंसी सेवाओं को रिव्यू
भारत पाकिस्तान युद्ध लाइव अपडेट: गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने मौजूदा स्थिति में जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के साथ चल रहे समन्वय की समीक्षा करने के लिए गांधीनगर में राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र का दौरा किया, साथ ही किसी भी संभावित आपात स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई की भी समीक्षा की।