उपराष्ट्रपति 27 मई को कर्नाटक के बेलगावी और बेंगलुरु का दौरा करेंगे

Favorite
LoadingAdd to favorites

उपराष्ट्रपति आईसीएमआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रेडिशनल मेडिसिन (एनआईटीएम), बेलगावी के स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि होंगे

उपराष्ट्रपति केएलई विश्वविद्यालय, बेलगावी के 14वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे

उपराष्ट्रपति बेंगलुरु में सीएसआईआर-नेशनल एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एनएएल) का दौरा करेंगे

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ और डॉ. सुदेश धनखड़ 27 मई, 2024 को कर्नाटक के बेलगावी और बेंगलुरु का दौरा करेंगे।

अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान, उपराष्ट्रपति बेलगावी पहुंचेंगे और वहां आईसीएमआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रेडिशनल मेडिसिन (एनआईटीएम) के स्थापना दिवस और केएलई विश्वविद्यालय के 14वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

इसके बाद, श्री धनखड़ सीएसआईआर-एनएएल बेलूर परिसर का दौरा करेंगे और एलसीए घटकों और सारस की प्रदर्शनी देखेंगे।

वह एनएएल में कुछ परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। अपने दौरे के दौरान, वीपी का बेंगलुरु के राजभवन का दौरा करने का भी कार्यक्रम है।

Leave a Reply