मई 2024 तक भारत सरकार के खातों की मासिक समीक्षा (वित्त वर्ष 2024-25)

Favorite
LoadingAdd to favorites

मई 2024 तक भारत सरकार के मासिक खाते को समेकित कर दिया गया है और रिपोर्ट प्रकाशित कर दी गई है। मुख्य अंश नीचे दिए गए हैं:-

भारत सरकार को मई 2024 तक ₹5,72,845 करोड़ (कुल प्राप्तियों के संगत बजट अनुमान 2024-25 का 18.6%) प्राप्त हुआ है, जिसमें ₹3,19,036 करोड़ कर राजस्व (केंद्र को शुद्ध), ₹2,51,722 करोड़ गैर-कर राजस्व और ₹2,087 करोड़ गैर-ऋण पूंजी प्राप्तियां शामिल हैं, जो ऋणों की वसूली के कारण हैं। इस अवधि तक भारत सरकार द्वारा करों के हिस्से के हस्तांतरण के रूप में राज्य सरकारों को ₹1,39,751 करोड़ हस्तांतरित किए गए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में ₹21,471 करोड़ अधिक है।

भारत सरकार द्वारा किया गया कुल व्यय ₹6,23,460 करोड़ (संबंधित बजट अनुमान 2024-25 का 13.1%) है, जिसमें से ₹4,79,835 करोड़ राजस्व खाते पर और ₹1,43,625 करोड़ पूंजी खाते पर है। कुल राजस्व व्यय में से ₹1,23,810 करोड़ ब्याज भुगतान के कारण और ₹54,688 करोड़ प्रमुख सब्सिडी के कारण हैं।

Leave a Reply