
Add to favoritesप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।
श्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति की जीवन यात्रा करोड़ों लोगों को उम्मीद देती है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
“राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवा और समर्पण हम सभी को प्रेरित करता है। गरीबों और हाशिए पर पड़े लोगों की सेवा करने पर उनका ज्ञान और जोर एक मजबूत मार्गदर्शक शक्ति है। उनकी जीवन यात्रा करोड़ों लोगों को उम्मीद देती है। भारत उनके अथक प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए हमेशा उनका आभारी रहेगा। उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिले। @rashtrapatibhvn”