
Add to favoritesमध्य प्रदेश से 10वीं एवं 12वीं में अध्ययनरत छात-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। एमपी बोर्ड की ओर से दोनों ही कक्षाओं के लिए होने वाले प्री बोर्ड एग्जाम के लिए डेट शीट जारी कर दी गई है। टाइम टेबल के अनुसार राज्यभर में कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए प्री बोर्ड एग्जाम की शुरुआत 16 जनवरी से की जाएगी। दसवीं कक्षा के लिए पहला पेपर हिंदी का वहीं 12वीं कक्षा के लिए पहला पेपर फिजिक्स और इकोनॉमिक्स का होगा। आपको बता दें कि दसवीं का अंतिम पेपर 22 जनवरी को और 12वीं कक्षा का अंतिम पेपर 24 जनवरी को संपन्न करवाया जाएगा।
मुख्य बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेट शीट पहले ही हो चुकी जारी
आपको बता दें कि माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश की ओर से बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल पहले ही जारी जा चुका है। ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध टाइम टेबल के अनुसार हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षाओं का आयोजन 27 फरवरी 2025 से 19 मार्च 2025 तक किया जाएगा। इसके अलावा हायर सेकेंडरी सर्टिफकेट परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी 2025 से 25 मार्च 2025 तक करवाया जायेगा। इन सबके अलावा विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डीपीएसई/ द्विवर्षीय पाठ्यक्रम) प्रथम वर्ष के लिए परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी से 5 मार्च तक एवं द्वितीय वर्ष के लिए 27 से 6 मार्च तक करवाया जायेगा।