अमेरिका ने नॉर्दर्न जायंट हॉर्नेट का उन्मूलन किया

Favorite
LoadingAdd to favorites

नॉर्दर्न जायंट हॉर्नेट, जिसे मर्डर हॉर्नेट भी कहा जाता है, को अमेरिका में सफलतापूर्वक समाप्त कर दिया गया है।

नॉर्दर्न जायंट हॉर्नेट:

  • नॉर्दर्न जायंट हॉर्नेट (Vespa mandarinia ) विश्व की सबसे बड़ी हॉर्नेट (ततैया) है, जिसकी लंबाई 2 इंच तक होती है।
    • ततैया एक प्रकार का कीट है जो हाइमनोप्टेरा गण से संबंधित है, जिसमें मधुमक्खियाँ और चींटियाँ भी शामिल हैं ।
  • इसका सिर बड़ा, ठोस पीले या नारंगी रंग का तथा आँखें काली होती हैं।

 

  • यह एशिया की मूल प्रजाति है और इसे पहली बार वर्ष 2019 में कनाडा की सीमा के पास वाशिंगटन राज्य में देखा गया था ।
  • यह कीटों और देशी परागणकों के लिये एक बड़ा खतरा है जो केवल 90 मिनट में मधुमक्खियों के पूरे छत्त (मधुमक्खियों के आवास) को नष्ट कर सकता है।
    • यह लोगों की जान भी ले सकता है, क्योंकि यह मधुमक्खी से सात गुना अधिक विषैला है तथा कई बार डंक मार सकता है।
  • वे आमतौर पर वन क्षेत्रों में, प्रायः भूमिगत गुहाओं में अपना घोंसला बनाते हैं।

Leave a Reply