
Add to favoritesभारत सरकार आनुवंशिक रूप से संशोधित अल्फाल्फा बीजों की एंट्री को सीमित करने की योजना बना रही है, क्योंकि अमेरिका ने भारत से इस फसल पर आयात शुल्क कम करने का आग्रह किया है।
- भारत सरकार को पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 के तहत आनुवंशिक रूप से संशोधित (GM) ओर्गेनिज्म के प्रवेश को विनियमित करने का अधिकार है।
- अल्फाल्फा (Medicago sativa) का नाम अरबी शब्द अल-फस्फासा से लिया गया है, जिसका अर्थ है सर्वोत्तम चारा।
- यह विटामिन (A, C, K, B), खनिज (कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम), पौधा-आधारित प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर एक अत्यधिक पौष्टिक पौधा है। इसका व्यापक रूप से पशु आहार के रूप में उपयोग किया जाता है और इसके स्वास्थ्य लाभों के लिये मनुष्य भी इसका सेवन करते हैं।
- एक फलीदार पौधा होने के कारण इसमें वायुमंडल से मृदा में नाइट्रोजन को स्थिर करने की क्षमता होती है।
- अमेरिका विश्व का सबसे बड़ा अल्फाल्फा उत्पादक है, जहाँ इसे ज्यादातर वर्षा आधारित परिस्थितियों में उगाया जाता है।