
Add to favoritesहाल ही में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने भारत का पहला कीटनाशक रोधी बॉडीसूट, ‘किसान कवच’ का अनावरण किया, जो रसायनों को त्वचा के संपर्क में आने से रोकता है।
- किसान कवच: किसानों को कीटनाशकों के संपर्क में आने से होने वाले हानिकारक प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से डिज़ाइन किया गया है, जो श्वास संबंधी विकार, दृष्टि हानि और चरम स्थितियों में, मृत्यु सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं का कारण बनता है।
- इसमें ‘ऑक्सीम फैब्रिक’ तकनीक का उपयोग किया जाता है, जो छिड़काव के दौरान कपड़े या शरीर पर छिड़के जाने वाले किसी भी सामान्य कीटनाशक को रासायनिक रूप से विघटित कर सकता है।
- इस सूट की मैन्यूफैक्चरिंग प्रक्रिया में सूती कपड़ा न्यूक्लियोफिलिक हाइड्रोलिसिस के माध्यम से संपर्क में आने वाले कीटनाशकों को निष्क्रिय करता है।
- इसे ब्रिक-इनस्टेम, बेंगलूरू द्वारा सेपियो हेल्थ प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से विकसित किया गया है।
- कीटनाशक का उपयोग: खाद्य और कृषि संगठन (FAO) के अनुसार, भारत में वर्ष 2020 में 61,000 टन से अधिक कीटनाशक का उपयोग किया गया है।
- भारत अपने उपयोग से लगभग चार गुना अधिक कीटनाशक का उत्पादन करता है।
- कीटनाशक विषाक्तता: तीव्र कीटनाशक विषाक्तता से प्रत्येक वर्ष विश्वभर में 385 मिलियन लोग प्रभावित होते हैं, जिससे 11,000 लोगों की मृत्यु हो जाती है तथा दक्षिण एशिया इस समस्या से सबसे अधिक प्रभावित है।