पोखरण, फलौदी और जैसलमेर में रेड अलर्ट

Favorite
LoadingAdd to favorites

India Pakistan War News Live Updates: राजस्थान के पोखरण, फलौदी और जैसलमेर में तेज धमाके सुने गए. इसके अलावा इन तीनों जगहों पर रेड अलर्ट जारी किया गया है. प्रशासन ने लोगों को घरों में रहने को कहा है. सारे बजार बंद कराए जा रहा हैं.

India Pakistan War 2025 LIVE Updates: मनोज सिन्हा ने एडीडीसी राजौरी राज कुमार थापा के निधन पर शोक जताया

India Pakistan War 2025 LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शोक व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा, ‘सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की. पाकिस्तान द्वारा बिना उकसावे के की गई गोलाबारी के कारण लोगों की जान जाने से दुखी हूं. हमने अपने एडीडीसी राजौरी डॉ. राज कुमार थापा सहित कई बहादुर नागरिकों को खो दिया है, जो अपने कर्तव्य का पालन करते हुए शहीद हुए. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना.’

May 10, 2025 12:47 IST

India Pakistan War 2025 LIVE Updates: भारतीय सेना ने अमृतसर के ऊपर पाकिस्तानी कामिकेज़ ड्रोन को मार गिराया

India Pakistan War 2025 LIVE Updates: सेना सूत्रों के अनुसार, आज तड़के लगभग 5 बजे, पाकिस्तानी सेना ने पंजाब के घनी आबादी वाले क्षेत्र में हमला करने की नापाक कोशिश की. पाक के कई ड्रोन अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर पंजाब के अमृतसर के ऊपर पहुंचे. तुर्की मेड बाइकर YIHA III कामिकेज़ ड्रोन के भारतीय हवाई क्षेत्र में घुसपैठ करने के कुछ ही सेकंड के भीतर ही ट्रैक कर मार गिराया गया.

May 10, 2025 12:56 IST

India Pakistan War 2025 LIVE Updates: इन रूट्स पर फ्लाइट्स सर्विस रद्द, देख लें लिस्ट

India Pakistan War 2025 LIVE Updates: देश के चुनिंदा हवाई अड्डों और हवाई मार्गों पर नागरिक फ्लाइट सर्विस का अस्थाई निलंबन किया गया है. लिस्ट PIB दिल्ली द्वारा जारी की गई.  भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) और संबंधित विमानन प्राधिकरणों ने परिचालन कारणों से 9 से 14 मई 2022 तक सभी नागरिक उड़ान संचालन के लिए उत्तरी और पश्चिमी भारत में 32 हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा करते हुए एयरमैन को नोटिस (NOTAM) की एक लिस्ट जारी की है-

  1. अधमपुर
  2. अम्बाला
  3. अमृतसर
  4. अवंतीपुर
  5. बठिंडा
  6. भुज
  7. बीकानेर
  8. चंडीगढ़
  9. हलवाड़ा
  10. हिंडोन
  11. जैसलमेर
  12. जम्मू
  13. जामनगर
  14. जोधपुर
  15. कांडला
  16. कांगड़ा (गग्गल)
  17. केशोद
  18. किशनगढ़
  19. कुल्लू मनाली (भुंतर)
  20. लेह
  21. लुधियाना
  22. मुंद्रा
  23. नालिया
  24. पठानकोट
  25. पटियाला
  26. पोरबंदर
  27. राजकोट (हीरासर)
  28. सरसावा
  29. शिमला
  30. श्रीनगर
  31. थोईस
  32. उत्तरलाई
May 10, 2025 11:41 IST

India Pakistan War 2025 LIVE Updates: प्रधानमंत्री आवास पर बैठक खत्म, दिल्ली सीएम रेखा गु्प्ता की इमरजेंसी बैठक

India Pakistan War 2025 LIVE Updates: प्रधानमंत्री आवास पर एनएसए अजीत डोवाल के साथ तकरीबन एक घंटे की बैठक समाप्त हुई. उधर, दिल्ली पर पाकिस्तान ने मिसाइल दागी थी, जिसे सिरसा में भारतीय सेना ने मार गिराया था. जिसके बाद आज दोपहर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में आपातकालीन स्थिति पर विभिन्न विभागों के प्रमुखों के साथ आपातकालीन बैठक की अध्यक्षता की.

May 10, 2025 11:25 IST

India Pakistan War 2025 LIVE Updates: पाकिस्तान ने श्रीनगर, अवंतीपुरा, उधमपुर में चिकित्सा सुविधाओं पर हमला किया: कर्नल सोफिया कुरैशी

India Pakistan War 2025 LIVE Updates: कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, ‘पश्चिमी मोर्चे पर पाकिस्तान का आक्रामक रुख जारी रहा और उसने भारतीय सेना को निशाना बनाने की कोशिश की. श्रीनगर से लेकर छलिया तक 26 स्थानों पर हमला किया. उधमपुर, आदमपुर, पठानकोट और बठिंडा में एयरबेस को नुकसान की खबर है. पाकिस्तान ने श्रीनगर, अवंतीपुर और उधमपुर में सेना के अस्पतालों को निशाना बनाया.’

May 10, 2025 11:23 IST

India Pakistan War 2025 LIVE Updates: अफवाह फैला रहा है पाकिस्तान- भारत

India Pakistan War 2025 LIVE Updates: भारत ने कहा कि पाकिस्तान के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाने के दावे ‘पूरी तरह से झूठे’ हैं. भारत की ओर से कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के संबंध में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाने के पाकिस्तान के दावों का खंडन करते हैं.

Leave a Reply