
Add to favoritesकुछ ही पलों में सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होगी
India Pakistan War 2025 LIVE Updates: सेना की तरफ से कुछ ही पलों में साउथ ब्लॉक में प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होगी. इसमें जंग से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी देश की जनता को दी जाएगी. साथ ही बताया जाएगा कि पाकिस्तान को जवाब देने के लिए सेना क्या-क्या कदम उठा रही है. इस प्रेस कांन्फ्रेस में सेना से कर्नल सोफिया कुरैशी, एयरफोर्स से व्योमिका सिंह और विदेश सचिव विक्रम शामिल होंगे.
India Pakistan War 2025 LIVE Updates: बलूचिस्तान में 39 स्थानों पर हमले, और भी हमले जारी हैं BLA का दावा
India Pakistan War News Live Updates: BLA ने बताया कि ‘हम बलूचिस्तान में 39 अलग-अलग स्थानों पर हुए हमलों की जिम्मेदारी लेते हैं. ये ऑपरेशन अभी भी जारी हैं. इनमें पुलिस स्टेशनों पर कब्ज़ा करना, प्रमुख राजमार्गों पर नाकाबंदी करना, मुखबिरों की गिरफ़्तारी, कब्ज़ा करने वाली पाकिस्तानी सेना पर हमले और खनिज संसाधनों की लूट में शामिल काफिलों पर हमले शामिल हैं. जल्द ही मीडिया को एक विस्तृत बयान जारी किया जाएगा.