प्रधानमंत्री को कतर के अमीर का बधाई संदेश वाला फोन आया

Favorite
LoadingAdd to favorites

प्रधानमंत्री ने भारत के लोगों के लिए उनकी शुभकामनाओं और सकारात्मक भावनाओं के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

दोनों नेताओं ने भारत-कतर संबंधों को और मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

प्रधानमंत्री ने फरवरी 2024 में कतर की अपनी यात्रा को याद किया और कतर के अमीर को भारत आने का निमंत्रण दोहराया।

प्रधानमंत्री ने महामहिम को जन्मदिन की बधाई के साथ-साथ ईद की बधाई भी दी।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आज कतर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी से बधाई संदेश प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री ने भारत के लोगों के प्रति उनकी हार्दिक शुभकामनाओं और सकारात्मक भावनाओं के लिए महामहिम को धन्यवाद दिया। दोनों नेताओं ने भारत और कतर के बीच मैत्रीपूर्ण और बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। प्रधानमंत्री ने फरवरी 2024 में कतर की अपनी सफल यात्रा को याद किया और कतर के अमीर को जल्द से जल्द भारत आने का निमंत्रण दोहराया। प्रधानमंत्री ने अमीर को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं और आगामी ईद अल अज़हा त्योहार की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply