
Add to favoritesदोनों नेताओं ने भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई
दोनों पक्ष पारस्परिक रूप से लाभकारी एफटीए के शीघ्र समापन की दिशा में काम करेंगे
प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री स्टारमर को भारत आने का निमंत्रण दिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री माननीय कीर स्टारमर से बात की।
प्रधानमंत्री ने उन्हें ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने तथा चुनाव में लेबर पार्टी की उल्लेखनीय जीत पर बधाई दी।
दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों को याद किया तथा भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने और आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। दोनों नेताओं ने पारस्परिक रूप से लाभकारी भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते के शीघ्र समापन की दिशा में काम करने पर सहमति व्यक्त की।
ब्रिटेन के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक विकास में भारतीय समुदाय के सकारात्मक योगदान की सराहना करते हुए दोनों पक्षों ने लोगों के बीच घनिष्ठ संबंधों को बढ़ावा देने पर सहमति व्यक्त की।
प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री स्टारमर को शीघ्र भारत आने का निमंत्रण दिया।
दोनों नेताओं ने संपर्क में बने रहने पर सहमति व्यक्त की।