
Add to favoritesप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा कि मातृभूमि के प्रति उनकी भक्ति और बलिदान देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया:
“अपने प्रखर राष्ट्रवादी विचारों से मां भारती को गौरवान्वित करने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जन्म-जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। मातृभूमि के लिए उनके समर्पण और बलिदान देने वाले देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।”