
Add to favoritesप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने परम पावन दलाई लामा को उनके 89वें जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी ने परम पावन दलाई लामा के घुटने की सर्जरी के बाद शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। उन्होंने परम पावन दलाई लामा के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट किया;
“परम पावन @DalaiLama को उनके 89वें जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं भेजीं। घुटने की सर्जरी के बाद उनके शीघ्र स्वस्थ होने, अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूँ।”