
Add to favoritesप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महामहिम मसूद पेजेशकियन को इस्लामी गणराज्य ईरान के राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट किया;
“इस्लामी गणराज्य ईरान के राष्ट्रपति चुने जाने पर @drpezeshkian को बधाई। हमारे लोगों और क्षेत्र के लाभ के लिए हमारे मधुर और दीर्घकालिक द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने की आशा है।”