राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड

Favorite
LoadingAdd to favorites

संगणक सीधी भर्ती परीक्षा -2023दिनांक : 07.03.2024संगणक सीधी भर्ती परीक्षा -2023 की परीक्षा दिनांक 03.03.2024 को आयोजित की जा चुकी है। उक्त भर्तीके ऑनलाईन आवेदन पत्रों में त्रुटि सुधार हेतु अन्तिम अवसर प्रदान करते हुए दिनांक 08.03.2024 से दिनांक17.03.2024 रात्रि 11.59 बजे तक ऑनलाईन आवेदन में संशोधन हेतु विकल्प खोला जा रहा है। आवेदक कृपयाध्यान दें कि आवेदक के नाम, आवेदक के माता / पिता के नाम, लिंग, जन्मतिथि, पता, शैक्षणिक योग्यता, फोटो एवंहस्ताक्षर में संशोधन प्रतिबंधित रहेगा। इसके अतिरिक्त अन्य सूचनाओं यथा श्रेणी / उपश्रेणी, विशेष श्रेणी, वैवाहिकस्थिति (विधवा / परित्यक्ता) आदि में संशोधन किया जा सकेगा। आवेदक के नाम, आवेदक के माता पिता के नाम,लिंग, जन्मतिथि आदि में त्रुटिपूर्ण सूचनाओं में संशोधन हेतु (चयन होने की स्थिति में) दस्तावेज सत्यापन के समयही विचार किया जाएगा। अतः कोई भी अभ्यर्थी ऑफलाईन संशोधन हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत नहीं करें। उक्त समयसीमा के पश्चात् किसी भी स्थिति में कोई ऑफलाईन प्रार्थना पत्र बोर्ड कार्यालय में संशोधन हेतु स्वीकार नहीं कियाजाएगा। संशोधनबोर्ड की वेबसाइट https://rsmssb.rajasthan.gov.inhttps://rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध लॉगइन / अप्लाई ऑनलाइन विकल्प का चयन करें अथवाhttps://sso.rajasthan.gov.in/ Recruitment ऐप खोलें ।

Leave a Reply