राजस्थान में 5 साल सिर्फ कुर्सी की लड़ाई चली’, जेपी नड्डा बोले- कांग्रेस मतलब भ्रष्टाचार और छलावे का वादा

Favorite
LoadingAdd to favorites

जोधपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि गहलोत जी ने राजस्थान में 5 साल शासन किया ही नहीं। यहां सिर्फ कुर्सी की लड़ाई होती रही। नड्डा ने कहा कि राज्य में 19 पेपर लीक की घटनाएं हुई जिसमें रक्षक भर्ती घोटाला पटवारी घोटाला पुलिस कांस्टेबल भर्ती घोटाला जैसे न जाने कितने घोटाले हुए।

चुनावी राज्य राजस्थान पहुंचे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस और सीएम गहलोत पर निशाना साधा है। नड्डा ने कहा कि राजस्थान संस्कारी लोगों की भूमि है, लेकिन आज गहलोत सरकार ने राज्य की ‘आन, बान, शान’ को कलंकित कर दिया है।

5 साल सिर्फ कुर्सी की लड़ाई चली

जोधपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि गहलोत जी ने राजस्थान में 5 साल शासन किया ही नहीं। यहां सिर्फ कुर्सी की लड़ाई होती रही। नड्डा ने कहा कि राज्य में 19 पेपर लीक की घटनाएं हुई, जिसमें रक्षक भर्ती घोटाला, पटवारी घोटाला, पुलिस कांस्टेबल भर्ती घोटाला जैसे न जाने कितने घोटाले हुए।

Leave a Reply