रॉयल सऊदी नौसेना बल (आरएसएनएफ) के प्रशिक्षु प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) में शामिल हुए

Favorite
LoadingAdd to favorites

रॉयल सऊदी नौसेना बल (आरएसएनएफ) के किंग फहद नौसेना अकादमी के 76 प्रशिक्षु 24 जून को कोच्चि के दक्षिणी नौसेना कमान में भारतीय नौसेना के प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन, 1टीएस में शामिल हुए। यह प्रशिक्षुओं का दूसरा बैच है जो 1टीएस के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करेगा, पहला बैच मई-जून 2023 में इसी तरह का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुका है।

वरिष्ठ अधिकारी 1टीएस, कैप्टन अंशुल किशोर ने चार सप्ताह लंबे प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए उद्घाटन भाषण के दौरान प्रशिक्षुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में बुनियादी नाविक गतिविधियों से लेकर बंदरगाह चरण के दौरान सिम्युलेटर आधारित प्रशिक्षण तक शामिल है, जबकि समुद्री चरण समुद्र में जीवन की बारीकियों के व्यावहारिक प्रदर्शन पर केंद्रित है।

प्रशिक्षुओं को 1टीएस के पाल प्रशिक्षण जहाज पर पाल प्रशिक्षण से भी परिचित कराया जाएगा।

आरएसएनएफ प्रशिक्षुओं का जल में संयोजन 107 एकीकृत अधिकारी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम (आईओटीसी) के भारतीय नौसेना प्रशिक्षुओं के साथ आयोजित किया जा रहा है, जिससे दोनों समुद्री देशों के प्रशिक्षुओं के बीच सौहार्द और आपसी समझ को बढ़ावा मिल रहा है। याद रहे कि आरएसएनएफ के चीफ ऑफ स्टाफ एडमिरल फहद अब्दुल्ला एस अल-घोफैली ने 24 जनवरी को भारत की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान दक्षिणी नौसेना कमान का दौरा किया था। दोनों नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय प्रशिक्षण सहयोग भारत और सऊदी अरब के बीच दीर्घकालिक मित्रता और साझा प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

Leave a Reply