India Pakistan live updates

Favorite
LoadingAdd to favorites
10 May 2025, 07:52:23 AM ISTIndia Pakistan live updates: पाकिस्तानी हमले में पुंछ में एक महिला की मौत

India Pakistan live updates:कश्मीर के पुंछ इलाके में पाकिस्तान की तरफ से लगातार हमला किया जा रहा है। इस हमले में एक महिला की मौत हो गई है।

10 May 2025, 07:47:39 AM ISTIndia Pakistan live updates: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का IMF पर निशाना

India Pakistan live updates: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने IMF पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता की वैश्विक ताकतों को ऐसा क्यों लगता है कि आईएमएफ के पाकिस्तान को फंड देने के बाद उपमहाद्वीप में यह यह लड़ाई कम होगी।

10 May 2025, 07:40:39 AM ISTIndia Pakistan live updates: भारतीय सेना की जोरदार कार्रवाई, पाकिस्तान का आर्मी पोस्ट, आतंकी लॉन्च पैड तबाह

India Pakistan live updates: भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। सेना ने पाकिस्तानी आर्मी के पोस्ट, आतंकी लॉन्च पैड को तबाह कर दिया है। यह वही पोस्ट थी जहां से ड्रोन्स और रॉकेट्स लॉन्च किए जा रहे थे। सेना ने इसका वीडियो भी जारी किया है।

10 May 2025, 07:36:47 AM ISTIndia Pakistan live updates: पाकिस्तान के तीन एयरबेस पर भारत का जोरदार हमला

India Pakistan live updates: भारतीय सेना के मुताबिक पाकिस्तान के तीन एयरबेसों पर जोरदार हमला किया गया है। इनमें नूर खान एयरबेस रावलपिंडी, मुरीद एयरबेस चकवाल और रफीकी एयरबेस झंग शामिल हैं।

10 May 2025, 07:32:53 AM ISTIndia Pakistan live updates: जालंधर में सायरन शुरू

India Pakistan live updates: पाकिस्तान की तरफ से जारी हमले के बीच जालंधर में हवाई हमले का अलर्ट, सुबह से सायरन बजना शुरू

10 May 2025, 07:30:12 AM ISTIndia Pakistan live updates: भुवनेश्वर एम्स ने सभी छुट्टियां रद्द कीं

India Pakistan live updates:पाकिस्तान से जारी तनाव को देखते हुए भुवनेश्वर एम्स ने सभी कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है।

10 May 2025, 07:27:22 AM ISTIndia Pakistan live updates: जम्मू के आप शंभु मंदिर के करीब पाकिस्तानी हमला, मौके पर पहुंची एजेंसियां

India Pakistan live updates: जम्मू के आप शंभु मंदिर के करीब ड्रोन या रॉकेट से हमला हुआ है। एजेंसियों ने वहां पहुंच कर जांच करना शुरू कर दिया है।

10 May 2025, 07:24:31 AM ISTIndia Pakistan live updates:चिनाब नदी पर बने रियाशी सलाल बांध के पांच गेट खोले

India Pakistan live updates: पाकिस्तानी नापाक हरकतों के बीच प्रशासन ने चिनाब नदी पर बने सलाल बांध के पांच गेट खोल दिए हैं।

Leave a Reply