India Pakistan live updates

Favorite
LoadingAdd to favorites
10 May 2025, 07:22:03 AM ISTIndia Pakistan live updates: राजौरी में ADDC राज कुमार थापा की हमले में मौत, सीएम ने जताया दुख

India Pakistan live updates: पाकिस्तानी हमले में जम्मू-कश्मीर में ADDC राज कुमार थापा की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उनके शहीद होने पर दुख जताया है।

10 May 2025, 07:19:46 AM ISTIndia Pakistan live updates: राजौरी में जोरदार हमले की कोशिश, पूरे शहर में सुने जा रहे धमाके

India Pakistan live updates: राजौरी में पाकिस्तान की तरफ से जोरदार हमले किए जा रहे हैं। पूरे शहर में तेज धमाके सुने जा रहे हैं।

10 May 2025, 07:17:15 AM ISTIndia Pakistan live updates: जम्मू में पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलीबारी, सेना ने मिसाइल सिस्टम शुरू किया

India Pakistan live updates: जम्मू में पाकिस्तान की तरफ से लगातार भारी हमला किया जा रहा है। सेना ने इस हमले का जवाब देने के लिए जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल का सिस्टम शुरू कर दिया है।

10 May 2025, 07:09:51 AM ISTIndia Pakistan live updates: लड़ाई बंद करो; जी-7 की भारत पाकिस्तान से अपील

India Pakistan live updates: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ती लड़ाई को लेकर वैश्विक चिंता बढ़ गई है। जी-7 ने दोनों देशों से डि-एक्सलेशन का अनुरोध किया है।

10 May 2025, 07:06:44 AM ISTIndia Pakistan live updates: जम्मू में भारी गोलीबारी, आम जनता को नुकसान

India Pakistan live updates: जम्मू में पाकिस्तान की तरफ से लगातार भारी गोलीबारी की जा रही है। इसमें आम जनता को निशाना बनाया गया है। सामने आ रहे वीडियोज में कई मकानों को नुकसान दिख रहा है।

10 May 2025, 06:56:58 AM ISTIndia Pakistan live updates: पाकिस्तान के कम से कम चार एयरबेसों पर भारत का जोरदार हमला

India Pakistan live updates: पाकिस्तानी हिमाकत का जवाब देते हुए अल सुबह भारत की तरफ से भी पाकिस्तान के ऊपर जबरदस्त कार्रवाई की गई है। सूत्रों की मानें तो भारत ने पाकिस्तान के कम से कम चार एयरबेसों को निशाना बनाया है।

10 May 2025, 06:48:57 AM ISTIndia Pakistan live updates: पाकिस्तानी एयरबेसों पर भारत की जोरदार कार्रवाई, उड़ाने हुई बंद

India Pakistan live updates: शुक्रवार रात को पाकिस्तान की तरफ से भारत के 26 शहरों पर हमले की कोशिश की गई थी। इसका जवाब देते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तानी एयरबेसों को निशाना बनाया। इसके बाद पाकिस्तान की सिविल एविएशन अथॉरिटी ने सुबह 3:15 से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक के लिए देश का वायु क्षेत्र को सभी प्रकार की उड़ानों के लिए बंद कर दिया।

Leave a Reply