Add to favoritesभारत और पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच कोई बात नहीं हुई. पाकिस्तान आर्मी
भारत पाकिस्तान युद्ध लाइव अपडेट: कल पाकिस्तान की मीडिया में लगातार खबर सामने आ रही थी कि दोनों देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच फोन पर बात हुई है. आज पाकिस्तान की आर्मी के प्रेस विंग यानी डीजी आईएसपीआर की तरफ से इसपर जवाब दिया गया. उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच कोई बात नहीं हुई.
India Pakistan War News Live Updates: फिरोजपुर के गांव खाई में पाकिस्तानी ड्रोन गिरा, तीन लोगों के घायल होने की सूचना
भारत पाकिस्तान युद्ध लाइव अपडेट: फिरोजपुर के गांव खाई में पाकिस्तानी ड्रोन गिरने के कारण एक घर में लगी आग इस आग में एक ही परिवार के तीन सदस्य झुलसे उनको इलाज के लिए फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में करवाया गया भर्ती। इस हमले में कई कारें भी जल गई हैं.
India Pakistan War News Live Updates: फिरोजपुर में पाकिस्तानी ड्रोन से एक फैमिली घायल, खूनमखून युवक को देख घबराए लोग
भारत पाकिस्तान युद्ध लाइव अपडेट: पाकिस्तान की तरफ से अब आर्मी नहीं बल्कि आम लोगों को निशाना बनाया जा रहा है. फिरोजपुर में एक फैमिली पाकिस्तानी ड्रोन का शिकार बनी. सामने आ रही तस्वीरों में युवक को खून से लथपथ देखा जा सकता है. तुरंत ही उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. शुरुआत में पाकिस्तान की तरफ से कहा गया कि कि केवल मिलिट्री से जुड़े संस्थानों को निशाना बनाया गया था. अब उन्होंने अपनी रणनीति को बदल लिया है.
India Pakistan War News Live Updates: जम्मू में बीएसएफ दफ्तर के उपर दिखे पाकिस्तान के ड्रोन, सेना ने किया नाकाम
भारत पाकिस्तान युद्ध लाइव अपडेट: जम्मू में सीमा सुरक्षा बल यानी बीएसएफ के दफ्तर पर भी पाकिस्तान ने हमला करने का प्रयास किया। ड्रोन की मदद से यह हमले किए गए। हालांकि यह ड्रोन भी भारत ने मार गिराए। पाकिस्तान की हर कायराना साजिश का भारत मुंहतोड़ जवाब दे रहा है।
India Pakistan War News Live Updates: भारत ने IMF में पाकिस्तान को बेल आउट देने पर जताई आपत्ति, मतदान में भी नहीं लिया हिस्सा
भारत पाकिस्तान युद्ध लाइव अपडेट: आज IMF की बैठक में पाकिस्तान को दो नए बेल आउट प्रोग्राम पर चर्चा हुए. भारत ने पाकिस्तान के खराब ट्रैक रिकॉर्ड, सैन्य हस्तक्षेप और IMF फंड के दुरुपयोग की आशंका पर चिंता जताई. भारत ने कहा कि पाकिस्तान बार-बार IMF सहायता लेता है लेकिन सुधार नहीं करता, जिससे IMF की नीतियों की प्रभावशीलता पर सवाल उठता है. भारत ने चेताया कि ऐसे ऋण आतंकवाद को प्रोत्साहित कर सकते हैं और वैश्विक संस्थानों की साख को नुकसान पहुँचा सकते हैं. भारत ने मतदान में भाग नहीं लिया, और IMF ने भारत की बातों को संज्ञान में लिया.