
Add to favoritesIndia Pakistan live updates: प्रधानमंत्री मोदी की तीनों सेना प्रमुखों और सीडीएस अनिल चौहान के साथ मीटिंग जारी, पाकिस्तान के साथ चल रहे तनाव पर चर्चा। सुबह ही पीएम मोदी ने एनएसए डोवाल के साथ बात की थी।
India Pakistan live updates: पाकिस्तान के हमलों के बीच देश के पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटोनी ने कहा कि ऐसे समय में देश को एक साथ रहना होगा।
India Pakistan live updates: पाकिस्तान की तरफ से लगातार हमले किए जा रहे हैं। इसी को देखते हुए भुज के स्थानीय प्रशासन ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है।
India Pakistan live updates: पिछले तीन दिनों से जारी पाकिस्तानी हमलों को लेकर कांग्रेस सांसद ने कहा कि पाकिस्तान की मंशा लड़ाई को बढ़ाने की है। वह वैसी ही कार्रवाई कर रहा है।
India Pakistan live updates: अवंती पुरा में तीन से पांच धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं। अधिकारियों का कहना है जांच जारी है।
India Pakistan live updates: जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में धमाकों की आवाज सुनी जा रही है। पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन्स अटैक की आशंका
India Pakistan live updates: अमेरिकी विदेशमंत्री एस जयशंकर ने अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर को फोन किया है। अपनी बातचीत में उन्होंने पाकिस्तान के साथ तनाव को कम करने की अपील की है। आपको बता दें इससे पहले रुबियो ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ को फोन करके अपनी बात रखी थी।
India Pakistan live updates: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सीडीएस अनिल चौहान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर पहुंचे हैं। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सेना की कार्रवाई और पाकिस्तानी हमलों को लेकर रक्षा मंत्री को जानकारी दी जाएगी।
