
Add to favoritesIndia Pakistan live updates: प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान सैन्य ढांचे को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है। हमारी तरफ से पाकिस्तानी हमलों को नाकाम कर दिया गया है। भारत ने पाकिस्तान पर भी संयमित जवाबी कार्रवाई की है।
India Pakistan live updates: भारत की तरफ से कहा गया कि पाकिस्तान लगातार उकसावे की कार्रवाई कर रहा है। भारतीय सेना ने इस हमले का संयमित जवाब दिया है।
India Pakistan live updates: विदेश विभाग और सेना की तरफ से की जा रही प्रेस ब्रीफिंग में बताया गया कि कल रात को हुए पाकिस्तानी हमले में एयरबेस ऊधमपुर, पठानकोट, आदमपुर और भुज को नुकसान पहुंचा है।
India Pakistan live updates: प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कर्नल कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने तीन चिकित्सा क्षेत्रों समेत रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया
India Pakistan live updates: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विदेश और रक्षा विभाग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू। विदेश सचिव विक्रम मिसरी मौजूद
India Pakistan live updates: ऑपरेशन सिन्दूर के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव जारी है इसी बीच पीएम मोदी को पाकिस्तान की तरफ से जारी हिमाकत की जानकारी देने के लिए NSA अजीत डोभाल पीएम आवास पहुंचे।
India Pakistan live updates: भारत पाकिस्तान तनाव के बीच में चीन ने कहा कि शांति और स्थिरता दोनों देशों के पक्ष में है। ऐसे में दोनों ही देशों को लड़ाई और नहीं बढ़ानी चाहिए। जल्दी ही बातचीत के जरिए मामले को सुलझा लेना चाहिए।
India Pakistan live updates: पाकिस्तान की तरफ से जारी हमलों के बीच गुजरात के कच्छ प्रशासन ने नागरिकों को घरों के अंदर रहने के लिए कहा है। कच्छ कलेक्टर ने कहा कि सभी लोगों से कहा जाता है कि घरों के अंदर रहें और बिना जरूरत के बाहर न निकलें। घबराने की जरूरत नहीं है। हालात नियंत्रण में है।
India Pakistan live updates: पाकिस्तान के हमलों के बीच भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब देना जारी रखा है। सीमा सुरक्षा बलों ने सियालकोट के लूनी में पाक रेंजरों के एक कैंप,आतंकी लॉन्च पैड को तबाह कर दिया गया है। बीएसएफ की तरफ से कहा गया कि हमने संयमित रूप से कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी रेंजर्स के कैंप को तबाह किया है। इसके साथ ही सियालकोट के लूनी में मौजूद आतंकी लॉन्च पैड को भी तबाह कर दिया गया है।
India Pakistan live updates:भारत और पाकिस्तान के बीच जारी लड़ाई के बीच पूर्व डिप्लोमैट केपी फैवियन ने एएनआई से कहा कि भारत पाकिस्तान के बीच यह छोटी लड़ाई है। यह कोई फुल स्केल वॉर नहीं है। दोनों ही देश एक दूसरे के डिफेंस सिस्टम की ताकत को आंक रहे हैं।
India Pakistan live updates: पाकिस्तान की तरफ से कहा गया है कि उन्होंने भारत के ऊपर ऑपरेशन बुन्यान-ए-मर्सूस लॉन्च किया है। इस ऑपरेशन के जरिए ही भारत के ऊपर लगातार हमला किया जा रहा है। पाकिस्तान की तरफ से कहा गया कि भारतीय जेट्स ने उसके तीन एयरबेस को निशाना बनाया है।
India Pakistan live updates: जम्मू के आप शंभु मंदिर के पास पाकिस्तानी हमला हुआ था। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला यहां का जायजा लेने के लिए पहुंचे हैं।
India Pakistan live updates: पाकिस्तान की तरफ से लगातार रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है। खबरों के मुताबिक शनिवार को पाकिस्तान की तरफ से आया एक ड्रोन अमृतसर जिले के वडाला गांव में गिरा। इसके बाद तुरंत ही आग लग गई।
India Pakistan live updates: पाकिस्तान की तरफ से जबरदस्त गोलीबारी की खबर है। इस हमले में कुपवाडा में कई घरों को नुकसान पहुंचा है। सोशल मीडिया पर इसके वीडियो वायरल हो रहे हैं।
India Pakistan live updates: पाकिस्तान की तरफ से लगातार किए जा रहे हमलों में सीमावर्ती घरों को काफी नुकसान पहुंचा है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला रेहारी में तबाह हुए घर का जायजा लेने पहुंचे।
India Pakistan war news live: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख से फोन पर बात की है। उन्होंने मुनीर को लड़ाई कम करने की अपील की है।
