
Add to favoritesIndia Pakistan War Live: नागरिक सुरक्षा निदेशालय शुक्रवार को आईटीओ में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की बहुमंजिला इमारत की छत पर लगे सायरन का परीक्षण करेगा जिसे किसी संभावित हवाई हमले की चेतावनी के लिए लगाया गया है। एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि परीक्षण अपराह्न 3 बजे शुरू होगा और 15-20 मिनट की अवधि के लिए किया जाएगा। यह परीक्षण पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और मिसाइल हमलों तथा गोलेबारी के बीच किया जा रहा है। 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे। बयान में कहा गया है कि आम जनता को इस परीक्षण अभ्यास के दौरान शांत रहना है और घबराने की जरूरत नहीं है।