
Add to favoritesIndia Pakistan War Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को फोन कर भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच राज्य में सुरक्षा उपायों की समीक्षा की। पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सीमावर्ती राज्य के रूप में गुजरात की तैयारियों और कच्छ, बनासकांठा, पाटन और जामनगर जैसे संवेदनशील जिलों में नागरिकों की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी मांगी।