
Add to favoritesभारत पाकिस्तान जंग पर ट्रंप ने भेजा संदेश, बोले- तनाव में अब कमी लाएं
भारत पाकिस्तान युद्ध लाइव अपडेट: भारत और पाकिस्तान के बीच जंग जैसी स्थिति है. उधर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से इसपर अहम बयान आया है. उन्होंने दोनों मुल्कों से कहा कि अब तनाव में कमी लानी चाहिए. व्हाइट हाउस प्रेस सचिव मार्को रुबियो ने कहा कि भारत-पाकिस्तान मुद्दे में बहुत शामिल रहे हैं और दोनों देशों के नेताओं के साथ लगातार संपर्क में हैं. राष्ट्रपति चाहते हैं कि यह जल्द से जल्द तनाव कम हो जाए. रुबियो इस संघर्ष को समाप्त करने की कोशिश कर रहे हैं.
India Pakistan War News Live Updates: गुजरात में नहीं हो रहे ड्रोन अटैक लेकिन बॉर्डर के इलाकों में किया गया ब्लैकआउट
भारत पाकिस्तान युद्ध लाइव अपडेट: गुजरात में एहतियात के तौर पर पाटन जिले के सीमावर्ती संतालपुर तालुका के गांवों में ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है. सीएमओ गुजरात की तरफ से कहा गया कि सभी नागरिकों को अफ़वाहों से दूर रहने और प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जाती है: