
Add to favoritesटीटीपी और बलूच सेना ने 22 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया
India Pakistan War 2025 LIVE Updates: भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच, दक्षिणी वजीरिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर एक सनसनीखेज हमला हुआ, इस हमले में 20 सुरक्षाकर्मी मारे गए. तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने हमले की जिम्मेदारी ली। बलूच विद्रोहियों के साथ झड़प में दो और पाकिस्तानी सैनिक मारे गए।
India Pakistan War 2025 LIVE Updates: सिरसा गांव में मिला मिसाइल का अवशेष, फिरोजपुर में फिर से बजने लगे हैं सायरन
India Pakistan War News Live Updates: हरियाणा के सिरसा के गांव ख्वाजा खेड़ा के खेतों में मिला अवशेष मिले हैं. ड्रोन मिसाइल अवशेष के मिले हैं. यहां मौके पर पुलिस प्रशासन के साथ-साथ वायु सेना के अधिकारी भी मौजूद हैं. इधर, फिरोजपुर में एक बार फिर सायरन बजने शुरू हो गए हैं. डी सी फिरोजपुर ने लोगो को अपने घरों के अंदर रहने की अपील की है. ग्रीन सिग्नल के बाद ही निकले घर से बाहर.
संयम बरते भारत-पाकिस्तान- जी7
जी7 देशों ने भारत और पाकिस्तान से अधिकतम संयम बरतने का आग्रह किया. भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव में और वृद्धि क्षेत्रीय स्थिरता के लिए गंभीर खतरा पैदा करती है. हम दोनों पक्षों के नागरिकों की सुरक्षा के लिए बहुत चिंतित हैं. हम तत्काल तनाव कम करने का आह्वान करते हैं. भारत और पाकिस्तान को शांतिपूर्ण परिणाम के लिए सीधी बातचीत में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करते हैं. हम घटनाओं पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं. साथ ही तेजी से और स्थायी कूटनीतिक समाधान के लिए अपना समर्थन व्यक्त करते हैं.
Operation Sindoor LIVE Update: श्रीनगर में कई जगहों पर धमाका
India Pakistan War News Live Updates: श्रीनगर में शनिवार सुबह एक के बाद एक कई धमाके सुने गए. भारतीय सेना ने कल देर रात यहां कई जगहों पर पाकिस्तान के ड्रोन हमलों को नाकाम कर दिया था. अधिकारियों के अनुसार, हवाई अड्डे सहित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के पास ब्लास्ट के धमाके सुने गए. धमाके की आवाज सुनते ही शहर में सायरन बजने लगे. शहर और घाटी के अधिकांश हिस्सों में बिजली भी काट दी गई है.
India Pakistan War News Live Updates: भारत के हमले बौखलाया पाकिस्तान, बुलाई नेशनल कमांड की बैठक
Operation Sindoor LIVE Update: भारत के हमले से पाकिस्तान में त्राहिमाम मचा हुआ है. पाकिस्तान की बौखलाहट इससे साफ दिखती है कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने नेशनल कमांड अथॉरिटी की बैठक बुलाई है. यह अथॉरिटी परमाणु हथियारों के इस्तेमाल पर फैसला लेती है.