
Add to favoritesजालंधर में गिरा पाकिस्तान का ड्रोन, एक शख्स हुआ घायल
भारत पाकिस्तान युद्ध लाइव अपडेट: जालंधर देहात के गांव कंगनीवाल में पाकिस्तान का ड्रोन गिरा है. इस हमले में इलाके में दहशत फैल चुकी है. ड्रोन गिरने पर खुले में सो रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भेजा. पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है.
India Pakistan War News Live Updates: तीन पाकिस्तानी एयरबेस पर हुए धमाके, एयर टू सरफेस मिसाइल का इस्तेमाल, पाक सेना ने मानी हमले की बात
भारत पाकिस्तान युद्ध लाइव अपडेट: भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच बड़ी खबर सामने आई है. पाकिस्तानी सेना ने पुष्टि की है कि तीन एयरबेस पर हमले हुए हैं. नूर खान एयरबेस (चकला, रावलपिंडी), शोरकोट रफीकी एयरबेस (पंजाब), और मुरिद एयरबेस (चकवाल) हमले की चपेट में आए हैं. सूत्रों के अनुसार, इन हमलों में एयर टू सरफेस मिसाइलों का इस्तेमाल किया है. यह कार्रवाई भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के आक्रामक रवैये को देखते हुए की गई है.
India Pakistan War News Live Updates: आधी रात को लाहौर-रावलपिंडी-इस्लामाबाद में हुए जोरदार धमाके
भारत पाकिस्तान युद्ध लाइव अपडेट: कल दिन ढलने के बाद से ही पाकिस्तान की सेना भारत में बार्डर से सटे शहरों में ड्रोन अटैक में उलझी थी. भारत की तरफ से इनका जवाब दिया गया. इसी बीच आधी रात को रावलपिंडी, इस्लामाबाद और लाहौर में धमाके की तेज आवाजें सुनी गई. इन धमाकों से लोग दहल गए.
India Pakistan War News Live Updates: जंग के बीच पाकिस्तान में आया तेज भूकंप, कांप गए पड़ोसी मुल्क के लोग
भारत पाकिस्तान युद्ध लाइव अपडेट: भारत के साथ सरहद पर जंग जैसे हालात पैदा करके बैठे पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर के अपने देश में आज आधी रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए. इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4 की बताई जा रही है. आधी रात को भूकंप आने से लोगों में दहशत फैल गई. हालांकि इन सब चीजों को छोड़कर मुनीर की प्राथमिकता केवल भारत से जंग करना है.