Operation Sindoor LIVE Update

Favorite
LoadingAdd to favorites

पाकिस्तान का फाइटर जेट तबाह, श्रीनगर एयरबेस से 5 मिसाइलें दागी गईं

India Pakistan War News Live Updates: सेवेरे सवेरे ताजा खबर आ रही है कि भारत ने पाकिस्तान के 2 फाइटर जेट को मार गिराया है. वहीं, श्रीनगर एयरबेस से पाकिस्तान की ओर 5 मिसाइलें दागी गईं हैं. वहीं भारत ने सुबह-सुबहभारत ने नूर खान एयर बेस, मुरीद और शोरकोट में पाकिस्तानी वायुसेना के ठिकानों पर हमला किया है. हालांकि, पाकिस्तानी डीजी आईएसपीआर के हवाले से बताया गया कि सभी पाकिस्तानी संपत्ति सुरक्षित हैं. मगर खबर ये भी है कि सैन्य बेस में मौजूद कई विमान तबाह हो गए हैं.

May 10, 2025 05:11 IST

India Pakistan War News Live Updates: भारत-पाकिस्‍तान तनाव पर जी7 देशों ने जारी किया बयान, दोनो देशों से संयम बरतने की अपील

भारत पाकिस्‍तान युद्ध लाइव अपडेट: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव पर जी7 विदेश मंत्रियों की तरफ से बयान जारी किया गया है. स्‍टेटमेंट में कहा गया कि हम, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका के जी7 विदेश मंत्री और यूरोपीय संघ के उच्च प्रतिनिधि, 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं और भारत और पाकिस्तान दोनों से अधिकतम संयम बरतने का आग्रह करते हैं. आगे की सैन्य एक्टिविटी स्थिरता के लिए एक गंभीर खतरा है। हम दोनों पक्षों के नागरिकों की सुरक्षा के लिए बहुत चिंतित हैं. हम तत्काल तनाव कम करने का आह्वान करते हैं और दोनों देशों को शांतिपूर्ण परिणाम की दिशा में सीधे संवाद में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करते हैं. हम घटनाओं पर बारीकी से नज़र रखना जारी रखते हैं और एक त्वरित और स्थायी राजनयिक समाधान के लिए अपना समर्थन व्यक्त करते हैं.

May 10, 2025 05:08 IST

India Pakistan War News Live Updates: पाकिस्‍तान के 3 एयरबेस पर धमाकों के बाद भारत के सभी बड़े शहरों में हाई अलर्ट

भारत पाकिस्‍तान युद्ध लाइव अपडेट: सीएनएन न्‍यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्‍तान के तीन बड़े एयरबेस पर धमाके होने के बाद भारत के तमाम बड़े शहरों में हाई अलर्ट घोषित कर‍ दिया गया है. पाकिस्तान को इन हमलों में काफी नुकसान हुआ है. हमले के बाद पाकिस्‍तानी एयरफोर्स अपनी मशीनें चालू तक नहीं कर पा रही है. इस्लामाबाद, रावलपिंडी, सियालकोट, लाहौर और पेशावर के ऊपर कई ड्रोन मंडरा रहे हैं. इसके अलावा गुजरांवाला, अटक और अन्य शहरों में भारतीय ड्रोन मंडरा रहे हैं.

May 10, 2025 05:01 IST

India Pakistan War News Live Updates: तीन एयरबेस पर धमाके के बाद पाकिस्‍तान दे रहा गीदड़भभकी, सेना के DG ISPR ने कहा बदला लेंगे

भारत पाकिस्‍तान युद्ध लाइव अपडेट: पाकिस्‍तान के रावलपिंडी, रफीकी, मुरिद एयरबेस एयरबेस पर बड़े धमाके के बाद पाकिस्‍तान की तरफ से रिएक्‍शन भी सामने आया है. पाकिस्‍तान आर्मी के मीडिया विंग डीजीआईएसपीआर की तरफ से भारत को गीदड़भभकी दी गई है. पाकिस्‍तान आर्मी ने इसका बदला लेने की बात कही है.

May 10, 2025 04:53 IST

India Pakistan War News Live Updates: तीन एयरबेज पर धमाके के बाद पाकिस्‍तान को भारी नुकसान, कई विमान तबाह

भारत पाकिस्‍तान युद्ध लाइव अपडेट: रावलपिंडी, रफीकी, मुरिद एयरबेस पर धमाकों से पाकिस्‍तान की आर्मी को भारी नुकसान हुआ है. सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आ रही है कि पाकिस्‍तान के कई विमान इस हमले में तबाह हो गए हैं. उसके बहुत सी मशीनरी स्‍टार्ट तक नहीं हो पा रही है.

May 10, 2025 04:43 IST

India Pakistan War News Live Updates: पाकिस्‍तान का एयरसपेस बंद, कल दोपहर 12 बजे तक नहीं उड़ेगा कोई नागरिक विमान

भारत पाकिस्‍तान युद्ध लाइव अपडेट: पाकिस्‍तान मीडिया के हवाले से यह खबर सामने आ रही है कि पाकिस्‍तान सरकार ने अपने एयर स्‍पेस को सिविल एविएशन के लिए बंद कर दिया है. यह आज रात 3:15 बजे से दोपहर 12 बजे तक के लिए फ्लाइट ऑपरेशन को बंद किया गया है. पाकिस्‍तान के तीन एयरबेज पर आधी रात कािे धमाके हुए हैं.

Leave a Reply