Operation Sindoor LIVE Update

Favorite
LoadingAdd to favorites

48 घंटों के लिए इस्लामाबाद में पेट्रोल पंप बंद

India Pakistan War News Live Updates: पाकिस्तान में दहशत का माहौल बरकरार है. शनिवार को तड़के सरकार ने इस्लामाबाद में सभी पेट्रोल पंप 48 घंटे के लिए बंद करने के आदेश दे दिए. हमारे सूत्र ने बताया कि पाकिस्तान सरकार ने देश में ईंधन की कमी को देखते हुए ऐसा कदम उठाया है.

May 10, 2025 07:23 IST

India Pakistan War News Live Updates: पाकिस्तान के निशाने पर जम्मू, शंभू मंदिर पर हमला

Operation Sindoor LIVE Update: रक्षा सूत्रों ने बताया कि जम्मू के पास भारतीय सेना ने पाकिस्तानी चौकियों और आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया है, जहां से ट्यूब लॉन्च ड्रोन भी लॉन्च किए जा रहे थे. घाटी के रूप नगर इलाके में पाकिस्तान सेना ने शंभू मंदिर पर हमले किए हैं. जम्मू पुलिस प्रोजेक्टाइल के टुकड़े इकट्ठा कर रही है. वहीं, अमृतसर के मुगलानी कोट गांव में  ड्रोन के मलबे के गोले मिले हैं.

May 10, 2025 07:15 IST

Operation Sindoor LIVE Update: पाक के दो फाइटर जेट डाउन, डोडा में रेड अलर्ट

India Pakistan War News Live Updates:  भारतीय सेना ने तड़के दो पाकिस्तानी फाइटर जेट को मार गिराया है. पहला श्रीनगर के लासजन के पास और दूसरा उत्तरी कश्मीर में. इधर, सीमा पर चल रहे तनाव और लगातार हो रही भारी गोलाबारी को देखते हुए, डोडा जिला प्रशासन  ने सभी निवासियों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. सभी नागरिकों को सख्त सलाह दी गई है कि वे अगले आदेश तक घर के अंदर ही रहें. अनावश्यक आवाजाही से बचें. सुरक्षा और संरक्षा के उपाय किए जा रहे हैं, और स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. सतर्क रहें, सुरक्षित रहें.

May 10, 2025 07:07 IST

भारत पाकिस्तान युद्ध LIVE Update: जैसलमेर में तड़के गिरा बम जैसा

भारत पाकिस्तान वॉर LIVE Update: जैसलमेर के मंगलियों की ढ़ाणी के पास ड्रोन का मलबा मिला. सुबह तड़के 4.10 मिनट पर बमनुमा वस्तु गिरा है. मिसाइल या ड्रोन से हो सकता है. धरती पर गिरने बड़े धमाके के साथ आग लगी. आग के बाद धरती सफेद हो गई. ग्रामीणों ने प्रशासन को सूचना दे दी है.

 

May 10, 2025 06:52 IST

India Pakistan War News Live Updates: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ ऑपरेशन बनयान उल मरसूस

Operation Sindoor LIVE Update: पाकिस्तान ने भारत के जवाब में ऑपरेशन बनयान उल मरसूस की कोशिश की है. इस ऑपरेशन में पूरे भारत में कई ठिकानों पर हमला किया जा रहा है. वहीं, ब्यास में के पास ब्रह्मोस स्टोरेज साइट में मूवमेंट देखी गई है. एडीएस पिछले 10 मिनट में पठानकोट में करीब 20 धमाके सुन रहा है. दो अलग-अलग आवाजें सुनाई दे रही हैं, जो शायद मिसाइलों और ड्रोन के गिराए जाने की हैं. जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर हमले की कोशिश नाकाम कर दी गई.

Leave a Reply