कोयला मंत्रालय वाणिज्यिक कोयला ब्लॉक नीलामी का 10वां दौर शुरू करेगा

Favorite
LoadingAdd to favorites

इस दौर में 62 ब्लॉकों की पेशकश होने की संभावना

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक ऊर्जा स्वतंत्रता प्राप्त करने तथा कोयले में आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के दृष्टिकोण के अनुरूप, केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी किशन रेड्डी अगले सप्ताह वाणिज्यिक कोयला ब्लॉक नीलामी के 10वें दौर का शुभारंभ करेंगे। मंत्री ने निर्देश दिया है कि पूर्ण पारदर्शिता तथा राजस्व अधिकतमीकरण सुनिश्चित किया जाना चाहिए। नीलामी के 10वें दौर के दौरान, लगभग 62 ब्लॉक अंतिम उपयोगकर्ता प्रतिबंधों के बिना पेश किए जाने की संभावना है। इन वाणिज्यिक ब्लॉकों से उत्पादित कोयले को आवंटियों द्वारा मुक्त बाजार में बेचने की अनुमति है। वाणिज्यिक कोयला ब्लॉक नीलामी प्रधानमंत्री द्वारा जून, 2020 में शुरू की गई थी। तब से, पिछले 9 दौरों के दौरान, कोयला मंत्रालय ने 256 मीट्रिक टन अधिकतम रेटेड क्षमता वाले 107 कोयला ब्लॉकों की सफलतापूर्वक नीलामी की है। अब तक, 11 वाणिज्यिक कोयला ब्लॉक चालू हो चुके हैं। पिछले वर्ष वाणिज्यिक ब्लॉकों से 17.5 मीट्रिक टन कोयले का उत्पादन किया गया था। कोयला मंत्रालय ने बोलीदाताओं के लिए भौगोलिक विशेषताओं की उचित दृश्यता की सुविधा के लिए पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान पर कोयला ब्लॉक पोर्टल विकसित किया है।

Leave a Reply