India Pakistan Ceasefire LIVE

Favorite
LoadingAdd to favorites
India Pakistan Ceasefire LIVE: देश अब तक उस क्रूरता और पीड़ा को नहीं भूला है: सेना

India Pakistan Ceasefire LIVE: सेना के डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने रविवार को प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि 22 अप्रैल को पहलगाम में 26 निर्दोष लोगों की नृशंस हत्या के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि देश अब तक उस क्रूरता और पीड़ा को नहीं भूला है, और हाल के अन्य आतंकी हमलों ने यह स्पष्ट कर दिया कि एक निर्णायक जवाब देना आवश्यक था। जनरल घोष ने बताया कि इस ऑपरेशन का मकसद आतंकियों और उनके संरचकों को सजा देना और उनके ढांचे को नेस्तनाबूद करना था।

 

11 May 2025, 06:33:27 PM ISTIndia Pakistan Ceasefire LIVE: ऑपरेशन सिंदूर पर सेना की ब्रीफिंग

India Pakistan Ceasefire LIVE: सरकार की ओर से ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जल्द ही प्रेस ब्रीफिंग की जाएगी। पाकिस्तान के सीजफायर के बाद भी वहां से हुई घुसपैठ पर सरकार जवाब दे सकती है। इसके अलावा भारत ने सीमापार दुश्मन के ठिकानों पर सटीक और तीखी कार्रवाई की है, जिसकी जानकारी इस ब्रीफिंग में बताई जा सकती है।

 

10 May 2025, 11:06:55 PM ISTIndia Pakistan Ceasefire LIVE: सख्ती से निपटने के निर्देश जारी

India Pakistan Ceasefire LIVE: विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, ‘सशस्त्र बल स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं और उन्हें अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ-साथ नियंत्रण रेखा पर सीमा उल्लंघन की किसी भी पुनरावृत्ति की घटना से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं।’

10 May 2025, 11:03:46 PM ISTIndia Pakistan Ceasefire LIVE: सीमा अतिक्रमण से निपट रही भारतीय सेना

India Pakistan Ceasefire LIVE: विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, ‘भारत और पाकिस्तान के DGMO के बीच जो पिछले कुछ दिनों से चल रही सैन्य कार्रवाई को रोकने का समझौता आज शाम को हुआ था, पिछले कुछ घंटों से उस समझौते का पाकिस्तान की ओर से घोर उल्लंघन हो रहा है। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है, इस सीमा अतिक्रमण से निपट रही है, यह अतिक्रमण अत्यंत निंदनीय है और पाकिस्तान इसके लिए जिम्मेदार है। हमारा मानना है कि पाकिस्तान इस स्थिति को ठीक से समझे और इस अतिक्रमण को रोकने के लिए तुरंत उचित कार्रवाई करे। सेना इस स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है और उसे किसी भी अतिक्रमण से निपटने के लिए ठोस और सख्त कदम उठाने के लिए आदेश दे दिए गए हैं।’

 

10 May 2025, 11:01:56 PM ISTIndia Pakistan Ceasefire LIVE: सीजफायर उल्लंघन का जवाब दे रही सेना

India Pakistan Ceasefire LIVE: भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि पाकिस्तान ने शनिवार को सीजफायर का उल्लंघन किया। भारत की सेना इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

 

10 May 2025, 10:17:14 PM ISTIndia Pakistan Ceasefire LIVE: श्रीनगर में नहीं हुआ विस्फोट- भारतीय सेना

India Pakistan Ceasefire LIVE: भारतीय सेना की ओर से शनिवार को यह साफ किया गया कि श्रीनगर में कोई विस्फोट नहीं हुआ है। साथ ही, नियंत्रण रेखा पर अब गोलीबारी नहीं हो रही है। हालांकि, कुछ समय पहले फायरिंग हुई थी। सेना की ओर से कहा गया कि ड्रोन आए। कुछ समय बाद ताजा अपडेट दिया जाएगा।

10 May 2025, 10:08:04 PM ISTIndia Pakistan Ceasefire LIVE: नगरोटा में पाकिस्तानी ड्रोन को रोका गया

India Pakistan Ceasefire LIVE: जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में ब्लैकआउट के बीच भारतीय वायु रक्षा बलों ने पाकिस्तानी ड्रोन को रोक दिया। धमाकों की आवाज भी सुनी गई।

Leave a Reply