
Add to favoritesअमेरिकी विदेशमंत्री का पाकिस्तानी सेना प्रमुख को फोन- जंग खत्म करो
India Pakistan War News Live Updates: अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख को फोन करके तनाव कम करने को कहा है. उन्होंने दोनों पक्षों से तनाव कम करने के तरीके खोजने का आग्रह किया है. भविष्य में संघर्षों से बचने के लिए रचनात्मक वार्ता शुरू करने में अमेरिकी सहायता की पेशकश की.
India Pakistan War News Live Updates: भारतीय सेना दुश्मन के मंसूबों को नाकाम करेगी
India Pakistan War 2025 LIVE Updates: पाकिस्तान द्वारा ड्रोन हमलों और अन्य हथियारों के साथ हमारी पश्चिमी सीमाओं पर लगातार हमले जारी हैं. ऐसी ही एक घटना में, आज सुबह लगभग 5 बजे, अमृतसर के खासा कैंट के ऊपर कई दुश्मन के हथियारबंद ड्रोन उड़ते देखे गए. हमारी वायु रक्षा इकाइयों द्वारा दुश्मन के ड्रोन को तुरंत ही नष्ट कर दिया गया. भारत की संप्रभुता का उल्लंघन करने और नागरिकों को खतरे में डालने का पाकिस्तान का यह ज़बरदस्त प्रयास अस्वीकार्य है. #भारतीय सेना दुश्मन के मंसूबों को नाकाम कर देगी.
India Pakistan War 2025 LIVE Updates: जालंधर में फिर से धमाकों की आवाज,
India Pakistan War News Live Updates: पंजाब के जालंधर में सुबह-सुबह धमाकों की आवाज आनी शुरू हो गई. शनिवार सुबह 8:35 पर तीन धमाके सुनाई दिए. वहीं, अमृतसर के गांव भुट्टेबड़ वडाला में एक घर के अंदर ड्रोन गिरने से आग लग गई. सेना ने मौके पर पहुंच कर बुझाई आग, जांच जारी. किसी जानी नुकसान की नहीं खबर.