
Add to favorites
India Pakistan Attack News Live: ऑपरेशन सिंदूर पर विदेश मंत्रालय देगा नई जानकारी
भारत पर पाकिस्तान के हमले की नाकाम कोशिशों को बाद अब विदेश मंत्रालय शुक्रवार (9 मई, 2025) को ऑपरेशन सिंदूर और भारतीय सेना की ओर से PAK पर किए गए पलटवार पर नई जानकारी दे सकता है. विदेश मंत्रालय की ओर से आज शाम साढ़े 5 बजे प्रेस ब्रीफिंग की जाएगी.
India Pakistan Attack News Live: देश के हवाई अड्डों पर अलर्ट जारी
भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के बीच देश के हवाई अड्डों पर अलर्ट जारी किया गया है. गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज देशभर के हवाई अड्डों पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए उठाए गए कदमों का भी जायजा लिया गया है.
India Pakistan Attack News Live: एक हफ्ते के लिए IPL सस्पेंड
बीसीसीआई ने फैसला किया है कि आईपीएल फिलहाल एक हफ्ते के लिए स्थगित किया गया है. पारिस्थितियों का आकलन कर नया शेड्यूल बनाया जाएगा और ऐलान किया जाएगा.
India Pakistan Attack News Live: आतंकवाद की कमर तोड़ने के लिए पंजाब कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला
आतंकवाद की कमर तोड़ने के लिए पंजाब कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है. पाकिस्तान बॉर्डर पर 9 एंटी ड्रोन सिस्टम तैनात होंगे. ड्रोन से नशा तस्करी रोकने के लिए पंजाब सरकार पहली बार एंटी ड्रोन सिस्टम तैनात करेगी.
India Pakistan Attack News Live: ‘भरे हुए हैं हमारे कृषि भंडार’, बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कृषि विभाग के तौर पर हमारी जिम्मेदारी खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है. हमारे कृषि भंडार भरे हुए हैं. गेहूं, चावल या अन्य अनाज, हमारे पास पर्याप्त मात्रा में है. जवान सीमा पर तैनात हैं और किसान खेतों में और वैज्ञानिक उनके साथ हैं. खेतों में किसानों के साथ काम करना और उत्पादन बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है.
India Pakistan Attack News Live: शिवराज सिंह चौहान ने पाकिस्तान को दी चेतावनी
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर कहा कि हम आतंकवादियों को नहीं छोड़ेंगे. उन्होंने कहा, “हमने आतंकी ठिकानों पर हमला किया, लेकिन हमने नागरिकों को निशाना नहीं बनाया